फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अस्पताल में बच्चे की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, सिपाही पिता ने CMO से की शिकायत

Tue, 18 Mar 2025 09:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के बेगम पुल स्थित शुभम अस्पताल में मंगलवार को गांव बूबकपुर थाना सरधना निवासी अंकित कसाना के नौ माह के बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
मेरठ अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बेगम पुल स्थित शुभम अस्पताल में मंगलवार को गांव बूबकपुर थाना सरधना निवासी अंकित कसाना के नौ माह के बच्चे की मौत हो गई। मृतक के पिता और सीसीएसयू के छात्र नेताओं ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन


अंकित कसाना ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। उनकी तैनाती एटा में है। उनकी एक बेटी है। नौ माह पहले उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। कुछ दिन से उसकी तबीयत खराब थी। उसें खून की कमी थी।
विज्ञापन

उसे सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खून चढ़ाने के बाद उसे उल्टियां हुईं। आरोप है कि अस्पताल में स्टाफ ने गंभीरता से इलाज नहीं किया। अस्पताल स्टाफ की लापरवाही की वजह से उसकी मौत हुई है।

माैत के बाद भी उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। छात्र नेताओं का कहना था कि निजी अस्पताल का स्टाफ रात में अक्सर लापरवाही से काम करता है। इसकी वजह से अस्पतालों में रात में मृत्यु ज्यादा होती हैं। इसकी गंभीरता से जांच कराई जाए और कार्रवाई की जाए।

वहीं, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान छात्र नेता विनीत चपराणा, रजत ठाकुर, अशोक, प्रशांत, अमन और दीपक आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ, अस्पताल स्टाफ ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें