मेरठ समाचार :IG office के पास एक चील तारों में अटक गई। वहीं चील को उतारते वक्त हाइड्रोलिक मशीन पेड़ में फंस गई। इस दौरान मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।
मेरठ में सोमवार को आईजी ऑफिस के पास तारों में अटकी चील को उतारते समय हाइड्रोलिक मशीन पेड़ों में फंस गई। वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुची।
टीम ने हाइड्रोलिक मशीन से कड़ी मशक्कत करते हुए एक घंटे बाद चील को नीचे उतार लिया। वहीं चील को तो सकुशल बचा लिया गया, लेकिन हाइड्रोलिक मशीन पेड़ों में फंस गई। इसके बाद मशीन को पेड़ों से निकालने में काफी समय लगा। इस दौरान वहां राहगीरों की भीड़ का जमावड़ा रहा।