फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: मिल चलवाने की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े किसान,गन्ना भवन में भी अधिकारियों को घेरा

Mon, 12 Dec 2022 04:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सोमवार को किसानों ने गन्ना भवन और मोहिउद्दीनपुर मिल पर प्रदर्शन किया। गन्ने का इंडेन्ट जारी न होने और मिल शुरू न होने पर किसान शीरे के टैंक पर चढ़ गए और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
शीरे के टैंक पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गन्ने का इंडेन्ट जारी न होने और मिल शुरू न होने पर किसानों ने गन्ना भवन और मोहिउद्दीनपुर मिल पर प्रदर्शन किया। किसान मिल में स्थित टंकी पर चढ़ गए। किसान गन्ना इंडेन्ट जल्द से जल्द जारी करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


वहीं गन्ना भवन में एसडीएम ओजस्वी राज किसानों के बुलाने पर गन्ना भवन पहुंचे और किसानों की समस्या सुनी। उन्होंने किसानों की मांग पर 8 दिन का इंडेन्ट जारी कराया। पांचली खुर्द के जगत सिंह ने किनोनी मिल से सेंटर हटवाने की मांग की।

किसानों की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। एक दिन का 22 हजार क्विंटल के आधार पर इंडेन्ट जारी किया गया। टंकी में चढ़ने वाले किसानों पर मोनू और छोटू के साथ काफी किसान रहे। गन्ना भवन में भाकियू युवा जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी, पूर्व चेयरमैन अजय नेहरा काफी संख्या में किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें