फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ चार्जशीट पर सुनवाई आज, विस चुनाव में पीठासीन अधिकारी को मारे थे थप्पड़

Wed, 03 Jan 2024 01:53 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ दायर चार्जशीट पर बुधवार यानी आज सुनवाई होगी। बताया गया कि संगीत सोम ने विधानसभा चुनाव में पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मारे थे।
विज्ञापन
पूर्व विधायक संगीत सोम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ दर्ज मुकदमे में क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। आरोप पत्र में लूट, चुनाव को प्रभावित करने, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने आदि की धाराएं लगाई गईं। बुधवार यानी आज इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी।

विज्ञापन


10 फरवरी 2022 को सरधना थाने के प्रभारी लक्ष्मण वर्मा की तरफ से संगीत सोम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें आरोप था कि सलावा गांव के प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 131 पर भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी अश्वनी शर्मा के साथ बदसलूकी की। पीठासीन अधिकारी ने बताया था कि भाजपा प्रत्याशी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान के बारे में जानकारी मांगी। कहा कि मतदान धीरे क्यों चल रहा है। 

पीठासीन अधिकारी ने बताया कि मतदान सही तरीके से चल रहा है, जिसकी रिकॉर्डिंग कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में चल रही है। इसके बाद संगीत सोम ने गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। उनको थप्पड़ मारे। कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर जान से मारने की धमकी दी। सीसीटीवी अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें: रिश्ते शर्मसार: पत्नी ने खुद लिखी पटकथा, प्रेमी के दोस्तों को एक लाख की सुपारी दी, फिर सामने कराई पति की हत्या
विज्ञापन

इस मामले की विवेचना सरधना थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच को दी गई थी। क्राइम ब्रांच ने लूट, फर्जी मतदान, जान से मारने की धमकी और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। कोर्ट के ई-पोर्टल पर चार्जशीट की तिथि 31 अक्तूबर 2023 की है। पुलिस की तरफ से चार्जशीट में आईपीसी की धारा 332, 353, 504, 506, 392, 171एफ और 188 धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। बुधवार को इस मामले में एडिशनल सिविल जज की कोर्ट में सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Hit And Run Law: दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें, बढ़ सकती हैं किल्लतें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें