फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों की पिटाई का मामला: ADG से मिले रालोद नेता, मंत्री सोमेंद्र और एमएलसी के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग

Wed, 03 Jan 2024 12:50 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : रालोद नेताओं ने अनुसूचित जाति के पार्षदों की पिटाई के मामले में एडीजी से मिलकर राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पार्षदों की पिटाई करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नगर निगम के बवाल के मामले में रालोद नेताओं ने एडीजी राजीव सभरवाल से मिलकर राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। साथ ही कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


रालोद के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजकुमार सांगवान, नरेंद्र खजूरी,अशोक चौधरी, सतपाल यादव, डॉ. राहुल चौधरी ने एडीजी से मिलकर मांग की कि नगर निगम के बवाल में दूसरे पीड़ित पार्षद कीर्ति की की तहरीर को दर्ज मुकदमे में शामिल किया जाए, जिसमें मंत्री और एमएलसी के नाम शामिल है। एजीडी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में जल्द इंडिया गठबंधन की बैठक की जाएगी। निर्णय लेकर एक साथ आंदोलन किया जाएगा।

पार्षदों की पिटाई के मामले में प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
नगर निगम के सदन से सड़क तक बसपा पार्षद आशीष चौधरी, सपा पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला की पिटाई के मामले में सपा नेता और पार्षदों ने मंगलवार सुबह कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के खिलाफ नामजद मुकदमा करने में आनाकानी हो रही है। सपा पार्षद कीर्ति घोपला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा तो आंदोलन होगा।

जिला पंचायत सदस्य हिमांशु सिद्धार्थ, दीपक तोमर, प्रशांत चौधरी, प्रदीप वर्मा, सुखपाल निम्मी, महेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार और राजेंद्र प्रधान सहित अन्य अन्य सपा कार्यकर्ता मंगलवार को कलक्ट्रेट में पहुंच गए। उन्होंने जिलाधिकारी के नाम एसीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया गया है कि 30 दिसंबर को निगम की बोर्ड बैठक के दौरान राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और उनके कार्यकर्ताओं ने वार्ड 31 के अनुसूचित जाति के पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला पर जाति सूचक शब्द कहकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से हमला किया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। भाजपा के मंत्री और एमएलसी को बचाया जा रहा है। इस घटना से सम्पूर्ण अनुसूचित जाति के लोग अपमानित महसूस कर रहा है। कीर्ति घोपला की तहरीर पर मंत्री और एमएलसी सहित उनके कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।

यह भी पढ़ें: Hit And Run Law: दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें, बढ़ सकती हैं किल्लतें
विज्ञापन

पार्षदों को पीटने वालों पर हो कार्रवाई : मायावती
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मेरठ में अनुसूचित जाति के पार्षदों की पिटाई पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि मेरठ में भाजपा के मंत्री व विधायक द्वारा सत्ता के अहंकार में दबंगई दिखाते हुए नगर निगम के अनुसूचित जाति के पार्षदों के साथ सरेआम पिटाई करना दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। भाजपा एवं सरकार तुरंत इसका संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

यह भी पढ़ें: रिश्ते शर्मसार: पत्नी ने खुद लिखी पटकथा, प्रेमी के दोस्तों को एक लाख की सुपारी दी, फिर सामने कराई पति की हत्या
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें