पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल
जांच के दौरान पुलिस ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र के दो संदिग्ध बदमाशों को ट्रेस कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मोहसिन और राशिद नाम के दोनों आरोपी घायल हो गए।
दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बदमाशों के पास से तमंचा बरामद
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश पूर्वा इलाही बख्श, ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसपी सिटी विनायक गोपाल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।