इन पर हुआ मुकदमा
दौराला थाने में भाजपा एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के पति डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल, बेटी डॉ. नीमा अग्रवाल सहित कंपनी के डायरेक्टर सिल्वर सिटी मेरठ निवासी रवि रस्तौगी, शास्त्रीनगर मेरठ निवासी अनुराग गर्ग, आलोक रस्तोगी, पूनम प्रताप, अखिलेश कुमार एवं मनमोहन के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कई बार हुए थे एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
इस कॉलोनी में दीवार पहले ही हो गई थी। इसके अलावा एक कार्यालय भी बना हुआ है। बाकी निर्माण का अता पता नहीं। इतना ही नहीं पिछले काफी समय से वहां कोई नहीं मिलता है जिसके सामने आवंटी अपनी मांग रख सकें। इस कॉलोनी को लेकर कई बार कलक्ट्रेट और एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किए गए थे।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
-धारा सिंह, एसएसआई थाना दौराला
हमारा आज भी वही कहना
मुकदमा दर्ज होने की सूचना मिली है। लेकिन हमारा आज भी वही कहना है कि इस कॉलोनी के निर्माण में हमारी कोई भूमिका नहीं है। हमने सिर्फ बिल्डर ग्रुप को अपनी जमीन बेची थी। लेकिन फिर भी हमारा नाम लगातार शामिल किया जा रहा है। अब पुलिस जांच में सब सामने आ जाएगा कि धोखाधड़ी किसने की है। मेरे पति और पुत्री पूरी तरह निर्दोष हैं।
-डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, एमएलसी भाजपा
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/