इसी दौरान राजकुमार का पिटबुल खुलकर बाहर आ गया था। पिटबुल ने बच्ची पर हमला कर दिया था। घायल अवस्था में बच्ची को लेकर परिजन कैलाशी अस्पताल पहुंचे और उपचार कराया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मुकदमे के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद खुली नगर निगम की नींद
मंगलवार रात में नगर निगम के पशु कल्याण विभाग के डॉ. हरपाल सिंह अपनी टीम के साथ पिटबुल को पकड़ने पहुंच गए। जहां पर कॉलोनी के लोगों में पिटबुल को लेकर आक्रोश दिखा। लोगों का कहना कि अगर नगर निगम ने जल्द ऐसे खतरनाक कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह धरना प्रदर्शन पर मजबूर हो जाएंगे।
नगर निगम की टीम पिटबुल को पकड़ने के लिए कंकरखेड़ा गई थी। वहां पर पिटबुल नहीं मिला। इसके बाद टीम लौट गई। पिटबुल नस्ल के कुत्तों को पकड़ने के लिए निगम अब अभियान चलाएगा। - डॉ. हरपाल सिंह, पशु कल्याण अधिकारी, नगर निगम