फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भारी बारिश का कहर, जलमग्न सड़क पर नहीं दिखा फर्क, चालक समेत तालाब में समाई कार, युवक की तलाश जारी

Fri, 10 Jul 2026 10:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के इंचौली क्षेत्र के धनपुर गांव में भारी बारिश के कारण सड़क और तालाब में फर्क नहीं दिखने से एक कार तालाब में जा गिरी। कार बरामद हो गई है, जबकि चालक की तलाश जारी है।

 

विज्ञापन
कार मिली युवक की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र स्थित धनपुर गांव में लगातार बारिश के कारण हुए जलभराव के बीच एक कार तालाब में जा गिरी। सुबह पानी का स्तर कुछ कम होने पर राहगीरों की नजर तालाब में डूबी कार पर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा कार को बाहर निकाल लिया, लेकिन चालक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन


बारिश में सड़क और तालाब का नहीं चला पता
पुलिस के अनुसार तालाब से बरामद कार इंचौली थाना क्षेत्र के दुर्गेशपुर निवासी 38 वर्षीय सचिन तोमर की है। तलाश के दौरान तालाब में उनकी चप्पल मिली, जबकि उनका मोबाइल बंद बताया जा रहा है। पुलिस और ग्रामीण लगातार युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ हत्याकांड: 'कप्तान को बंदी वाहन में बुलाओ, फिर देखेंगे कौन बाहर आएगा', पीआरओ को फोन करने वाले युवक की धमकी; ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

कार मिली युवक की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

कई दिनों की बारिश से भर गया तालाब
ग्रामीणों के अनुसार धनपुर से गाजीपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित यह तालाब सामान्य दिनों में सूखा रहता है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब पूरी तरह भर गया और पानी सड़क तक फैल गया। इससे सड़क और तालाब में अंतर करना मुश्किल हो गया, जिसके चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस और ग्रामीण चला रहे तलाश अभियान
घटना की सूचना मिलते ही इंचौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश में जुटे हैं। आसपास के कई गांवों के लोग भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश के लिए अभियान जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें