मेरठ में कमिश्नर आवास चौराहे के पास एक गाड़ी में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धूं-धूं जलकर राख हो गई। गाड़ी में सवार मनरेगा लोकपाल अंशु त्यागी ने कूदकर जान बचाईं। अंशु त्यागी का आरोप है कि साजिश के तहत गाड़ी में आग लगाई गई है। वह दो ग्राम प्रधानों की जांच कर वापस लौट रही थी। प्रधानों, सेकेट्री और ड्राइवर की उच्च स्तर से जांच कराने की मांग की है।
शास्त्रीनगर निवासी अंशु त्यागी मेरठ मंडल की मनरेगा लोकपाल है। वह शनिवार को सेकेट्री पवन कुमार को साथ लेकर मसूरी व मुजफ्फरनगर सैनी ग्राम प्रधान की जांच करने के लिए गई थी। शाम 6:30 बजे अंशु त्यागी ड्राइवर के साथ गाड़ी से लौट रही थीं। कमिश्नरी आवास चौराहे पर ड्राइवर ने गाड़ी बंद कर दी और वह अंशु को गाड़ी देकर अपने घर चला गया। अंशु गाड़ी लेकर कुछ दूरी पर चली, तभी गाड़ी से आवाज आने लगी। इससे पहले वह कुछ समझ पाती कि अचानक गाड़ी के अगले हिस्से में आग लग गई।
आग की लपटें उठी तो अंशु ने गाड़ी से कूदकर जान बचाईं। वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर राख हो गई। अंशु त्यागी का कहना है कि वह कई ग्राम प्रधानों की जांच कर रही थीं, जिसमें प्रधानों के भ्रष्टाचार की पोल खुल रही हैं। शनिवार को मसूरी और सैनी गांव के प्रधानों की जांच करने के लिए सेकेट्री पवन कुमार से कहा था, लेकिन वह रविवार को जांच करने की बात कहने लगे, लेकिन वह नहीं मानीं।
यह भी पढ़ें: मर्डर का राज: कातिल निकला जिगरी दोस्त, बोला- बहन पर रखता था बुरी नजर, शराब के पांच पव्वे पिलाकर मार डाला
उन्होंने दोनों गांव में पहुंचकर जांच की। गाड़ी में आग लगने के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है। अंशु त्यागी का कहना है कि उनकी डीजल की 2013 मॉडल की गाड़ी है। दो दिन पहले ही गाड़ी की कंपनी में सर्विस कराई थी। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि डीजल की गाड़ी में आग बहुत कम लगती है। अंशु ने ग्राम प्रधानों, सेकेट्री और ड्राइवर पर आग लगने के पीछे साजिश करने का शक जताया है। जिसको लेकर उच्च अधिकारियों से जांच करने की मांग की। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि मामले की जांच करेंगे। फायर ब्रिगेड से भी रिपोर्ट ली जाएगी।
यह भी पढ़ें: Navratri 2022: नवरात्र में सौहार्द के सितारे जड़ रहीं ये मुस्लिम महिलाएं, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ