फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक की धमकी: मायके जाकर दहेज की मांग, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Sat, 01 Oct 2022 08:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता के मायके जाकर दहेज की मांग की। विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता के मायके पहुंचकर विवाहिता व उसके परिजनों को पीटा और जल्द मांग पूरी न होने पर तलाक देने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला खेवान निवासी विधि पुत्री सुशील कुमार ने बताया कि उसकी शादी रजपुरा पंजाब में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। 15 सितंबर को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे बेरहमी से पीटा था। उसे बेसुध हालत में घर से बाहर निकाल दिया था। तब से ही वह मायके में रह रही है। 

आरोप है कि पति व अन्य ससुराल वाले उसके मायके में आ धमके। उन्होंने दहेज की मांग दोहराई। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई की। बीच-बचाव में आने पर उसे बेरहमी से पीटा। आरोपी जल्द मांग पूरी न होने पर उसे तलाक देने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रक्तदान महादान: अमर उजाला के ब्लड डॉनेशन कैंप आज, किसी ने छठी, तो किसी ने दसवीं बार किया रक्तदान

संबंधित थाना पुलिस ने पति रमनदीप, ससुर सोमपाल, सास शिमला देवी, जेठ देवेंद्रपाल, ननद अनीता व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड: तालाब से खेत तक खंगाले, नहीं मिला कटा सिर, पुलिस का दावा-करीबियों में कातिल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें