फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनवास पर उकेरी स्मार्ट कैंट की कल्पना

Mon, 29 Aug 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
गांधी बाग में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैंट कैसे स्मार्ट बने, इसे लेकर कैंट बोर्ड ने रविवार को बच्चों का मन टटोला तो कई कल्पनाओं ने आकार लिया। किसे ने चौंकाया तो कोई दिल को छू गई। बड़े भी जान गए कि बच्चे भी शहर की समस्या से वाकिफ हैं। पर्यावरण की चिंता उन्हें भी है। टूटी सड़क और खराब लाइटें उन्हें भी नजर आती हैं। ड्राइंग एंड पेंटिंग के माध्यम से बच्चों ने कैंट को स्मार्ट बनाने के लिए अपनी-अपनी कल्पना कूची के माध्यम से व्यक्त की। प्रतियोगिता में 522 बच्चों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता गांधी बाग में आयोजित की गई। कैंट इलाके के स्कूलों के बच्चों को इसमें आमंत्रित किया गया था। 12 स्कूलों के 522 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव और उनकी पत्नी बच्चों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। ड्राइंग के माध्यम से बच्चों ने बताया कि स्मार्ट कैंट में क्या होना चाहिए। एक बच्चे ने मल्टी लेवल पार्किंग की कल्पना की। पेंटिंग की माध्यम से बताया कि शहर का ट्रैफिक जनता को परेशान कर रहा है।

गलत पार्किंग की वजह से समस्या हो रही है। कैंट में मल्टी लेवल पार्किंग होनी चाहिए। एक बच्चे ने पुराने और नए शहर की कल्पना की। पुराने शहर में गंदगी, संकरी सड़कें, खराब लाइट और जाम आदि की समस्या को दिखाया। नए शहर में सड़क पर फर्राटा भरते वाहन और सफाई पर फोकस किया। वातावरण, प्रदूषण और बेटी बचाओ अभियान भी चलाने की सलाह दी। अच्छी पेंटिंग को कैंट बोर्ड बैठक में भी ले जाएगा। अब आगे कैंट की योजना स्मार्ट कैंट को लेकर होर्डिंग लगाने की है। होर्डिंग पर स्मार्ट कैंट की परिकल्पना की जाएगी। 
विज्ञापन


भूमि, चारु स्मिता की पेंटिंग शानदार 
कैंट बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी एमए जफर के मुताबिक प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई। जूनियर वर्ग मे भूमि रस्तोगी दीवान पब्लिक स्कूल, वनी सगम जीटीबी, जेलिस सीएबी इंटर कॉलेज को पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला। एमपीएस के अदनान और दीवान पब्लिक स्कूल की दिव्या अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

सीनियर वर्ग में दीवान पब्लिक स्कूल की चारु स्मिता, रवि कुमार एसडी इंटर कॉलेज, आस्तिका खन्ना दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया गया। दीवान की दिव्या रस्तोगी और एमपीएस की मुस्कान अंसारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. समीर मंडल, डॉ. पूनम रानी और डॉ. वंदना शर्मा शामिल रहीं। 

ये स्कूल हुए शामिल
प्रतियोगिता में गुरु तेग बहादुर स्कूल, दर्शन एकेडमी, दीवान पब्लिक स्कूल, सेंट मेरी एकेडमी, सेंट जोजफ इंटर कॉलेज, मेरठ पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, सोफिया गर्ल्स स्कूल, एसडी सदर और सीएबी इंटर कॉलेज के बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें