फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: फार्म न मिलने पर प्रत्याशी का समर्थक टावर पर चढ़ा, नीचे बुलाने में छूटे पुलिस के पसीने

Thu, 10 Oct 2024 01:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला सहकारी गन्ना समिति में डायरेक्टर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है। दाैराला में फाॅर्म न मिलने से नाराज एक व्यक्ति टावर पर चढ़ गया। उसे नीचे उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला सहकारी गन्ना समिति में डायरेक्टर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है। गुरुवार को फार्म खरीदने के लिए प्रत्याशी सुबह से ही समिति में पहुंच गए।

विज्ञापन


समिति में डायरेक्टर पद के सरधना सर्किल के सरूरपुर गांव निवासी डायरेक्टर प्रत्याशी जयपाल पुत्र श्रीराम फार्म लेने पहुंचे। काफी समय बीत जाने के बाद भी फार्म नहीं मिल सका और खिड़की बंद हो गई, जिस पर प्रत्याशी समर्थक योगेंद्र उर्फ मुन्न ने हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: महंगे इलाज का विरोध: विक्टोरिया पार्क में अतुल प्रधान ने किया हवन, शुरू किया 'घेरा डालो डेरा डालो' आंदोलन
विज्ञापन


हंगामे के बीच योगेंद्र समिति परिसर में लगे इंडियन बैंक दौराला शाखा के टावर पर चढ़ गया और फार्म ना मिलने पर कूदने की धमकी देने लगा। योगेंद्र के टावर पर चढ़ जाने की सूचना पर अधिकारियों और पुलिस में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने योगेंद्र को काफी समझाने का प्रयास किया। फार्म दिलाए जाने के आश्वासन पर योगेंद्र नीचे उतर गया। पुलिस ने डायरेक्टर का फार्म प्रत्याशी को लेकर दिया और मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें