फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सैन्य क्षेत्र में 510 आर्मी बेस वर्कशॉप के पास युवक का जला हुआ शव मिला, नहीं हुई पहचान

Fri, 27 Sep 2024 01:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ सदर बाजार के छावनी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क पर जला शव मिलने पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ सदर बाजार के छावनी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क पर जला शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। शव किसका है, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है। थाने में भी सुबह तक किसी के लापता होने की कोई शिकायत नहीं आई है।

विज्ञापन


510 आर्मी बेस वर्कशॉप के सामने से जा रहे फ्लाई ओवर के नीचे सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों ने अधजला शव देखा। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

यह भी पढ़ें: वर्ग विशेष से बना रहे दूरी: दूध वाला बदला, बदलने लगे खान-पान के अड्डे, फल-सब्जी लेने से पहले पूछ रहे धर्म
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार साफ पता चल रहा था कि रात में यह शव जलाया गया है। तत्काल फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। लोगों की भीड़ जमा होती चली गई। आनन फानन पुलिस ने अधजले शव को वहां से उठाकर मोर्चरी भेजा। पुलिस फिलहाल आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन


सीओ कैंट प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि शव किसका था, इस बात का पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। इसके अलावा किसने यह वारदात की है, इसके लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सैन्य क्षेत्र में इस तरह की वारदात सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें