फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रैपिड के इस स्टेशन पर ऑटो चालकों की गुंडागर्दी, सवारी बैठाने पर रोडवेज इलेक्ट्रिक बस कंडक्टर को पीटा

Fri, 06 Mar 2026 02:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रैपिड ट्रेन के मेरठ साउथ स्टेशन पर कुछ दबंगों ने अवैध एसोसिएशन बनाकर पार्किंग में ऑटो व टेंपो खड़े करने शुरू कर दिए हैं। इलेक्ट्रिक बस परिचालक रामकुमार को सवारियां बैठाने पर पीटा और नगदी लूट ली। विरोध में उन्होंने दिल्ली रोड पर बसें खड़ी करके जाम लगा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी देते पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परतापुर थाना क्षेत्र के मेरठ साउथ रैपिड स्टेशन पर शुक्रवार को ऑटो चालकों की गुंडागर्दी के चलते हंगामा खड़ा हो गया। आधा दर्जन ऑटो चालकों ने रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस के परिचालक रामकुमार को बस से नीचे उतारकर पीटा। उससे दो हजार की नगदी भी छीन ली। आक्रोशित इलेक्ट्रिक बसों के दर्जनों चालक-परिचालकों ने कई रूटों की बसों का संचालन रोक दिया। बसें मेरठ साउथ स्टेशन के बाहर खड़ी कर दीं, जिससे दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति बन गईं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 

दिल्ली रोड पर बसें खड़ी करके कार्रवाई की मांग करते रोडवेज कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के दरियापुर मवाना निवासी रामकुमार रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस में परिचालक है। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह मेरठ साउथ स्टेशन के नीचे बस रोककर बेगमपुल जाने वाली सवारियों को बुला रहा था। इसी दौरान भूड़बराल गांव के ऑटो चालक वहा पहुंचे और बस को तुरंत वहां से हटाने का दबाव बनाने लगे।
 

परिचालक के सवारियां बैठाने की बात कहने पर युवक भड़क गए और रामकुमार को बस से नीचे खींचकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंगों ने रामकुमार से दो हजार रुपये की नगदी भी छीन ली। बीच-बचाव करने आए बस चालक विनोद के साथ भी हाथापाई की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। 
 

सूचना मिलते ही रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। विरोध में कई रूटों पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के चालक और परिचालकों ने मेरठ साउथ स्टेशन के नीचे बसों के पहिए थाम दिए। बसों का संचालन ठप होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेरठ साउथ स्टेशन के नीचे कुछ लोगों ने अवैध टेंपो एसोसिएशन बनाकर पार्किंग पर कब्जा कर रखा है। विरोध करने वालों के साथ मारपीट की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। 
 
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी और अवैध टेंपो स्टैंड को हटाया नहीं जाएगा, तब तक बसों का संचालन सामान्य नहीं किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी ऑटो चालकों की तलाश की जा रही है।

ये भी देखें...
Meerut: कंकरखेड़ा में एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास करते युवक को पकड़ा, भीड़ ने खंभे से बांधकर पीटा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें