फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सलावा कांड में बड़ा एक्शन, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, जानें इस केस में अब तक क्या हुआ

Thu, 18 Sep 2025 02:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सलावा कांड: सलावा गांव में मछली पकड़ने को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें नौ लोग घायल हुए और आठ आरोपियों को जेल भेजा गया। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। 
विज्ञापन
सलावा गांव में कार्रवाई के लिए पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना थाना क्षेत्र के गांव सलावा में मछली पकड़ने को लेकर दो समुदायों में हुए खूनी संघर्ष के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार को प्रशासनिक अमले ने आरोपियों द्वारा नाले पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

 

अवैध निर्माण ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों गांव सलावा में मछली पकड़ने को लेकर राजपूत और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच विवाद हुआ था। मामला बढ़ते-बढ़ते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कई आरोपियों को हिरासत में लिया था। मारपीट में नौ लोग घायल हो गए थे। 
 

घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इसी कड़ी में मंगलवार को तहसील प्रशासन, पुलिस और नगर पंचायत की टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और नाले पर बने आरोपियों के अवैध निर्माण को गिराकर कब्जा मुक्त कराया।
 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध निर्माण पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया और लोग दबी जुबान से चर्चा करते रहे।

ये भी देखें...
देहरादून आपदा: गुड्डू बोला- मेरे सामने ही बिस्तर समेत मलबे में दबा कैफ, रोंगटे खड़े कर देगी बड़े भाई की आपबीती    
 

इन आठ लोगों को भेजा जा चुका जेल
आरिफ, सत्तार, अबरार, नाजिम, फुरकान, उस्मान, सलमान और रिहान को जेल भेज दिया गया। डीएम डॉ. विजय कुमार सिंह का कहना है कि अशांति फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुस्लिम पक्ष बोला- पुलिस ने की एकतरफा कार्रवाई 
सलावा गांव में संघर्ष के बाद मुस्लिम पक्ष ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला उस्मानी पुत्री अबरार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पुलिस ने न केवल उनके साथ मारपीट करने वालों को छोड़ा, बल्कि उल्टे उन्हीं के परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। 
विज्ञापन

सलावा पहुंचे थे संगीत सोम, की थी कड़ी कार्रवाई की मांग
बुधवार शाम भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम सलावा गांव पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
पूर्व विधायक ने कहा कि गांव सलावा में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई। यह सब एक नियोजित साजिश लगती है। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें