तीनों को अलग-अलग जेल भेजा गया था
दिल्ली के चांदनी महल थानाक्षेत्र से याकूब और उनके बेटे इमरान को छह जनवरी 2023 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले फिरोज नवंबर महीने में कोर्ट में सरेंडर होकर जेल चला गया था। तीनों पिता-पुत्र मेरठ जेल में बंद थे, जिससे मुलाकात करने वालों का तांता लगने लगा था। एक सप्ताह में याकूब को सोनभद्र, इमरान को बलरामपुर और फिरोज को सिद्धार्थनगर जेल में शिफ्ट कर दिया था।
बलरामपुर जेल में इमरान से मिलने पहुंचा था फिरोज
सिद्धार्थनगर जेल से रिहा होने के बाद फिरोज मेरठ नहीं आया, बल्कि अपने रिश्तेदारों के साथ बलरामपुर जेल में भाई इमरान के पास पहुंचा। एसपी बलरामपुर केशव कुमार ने बताया कि इमरान शाम को जेल से रिहा हुआ। दोनों भाई अभी मेरठ नहीं आए, बल्कि सोमवार को वह अपने पिता याकूब कुरैशी से मुलाकात करने जा सकते हैं।
दोनों मुकदमों की नींव कमजोर
दोनों मुकदमों की नींव पुलिस ने कमजोर खड़ी की है। सवाल उठने लगे हैं कि गैंगस्टर 14 ए के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करने के लिए अभी पुलिस ने पुख्ता सुबूत नहीं जुटाए। इसके चलते याकूब परिवार को राहत मिल रही है। याकूब परिवार के साथ चार नामजद आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिन्हें पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि याकूब की कई संपत्ति में कई हिस्सेदार हैं। जब्तीकरण की कार्रवाई से पहले याकूब का हिस्सा अलग चिह्निंत करना होगा। प्रक्रिया चल रही है। जमानत होने से जब्तीकरण की कार्रवाई पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।