फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर मारपीटए पुलिस ने हटवाया अवैध कब्जा

Thu, 04 Jan 2024 04:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे सरधना में गुरुवार को विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स ने अवैध कब्जा हटवाया।
विज्ञापन
दो पक्षों में खूनी संघर्ष - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में पांडुकशिला रोड पर विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दो जातियों के लोगों मे संघर्ष हो गया। काफी देर चले बवाल में लाठी डंडे से मारपीट कर पथराव किया गया। एक दूसरे पर किए गए हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जैन समाज ने अपनी भूमि बताकर एक समूदाय के लोग मन्दिर का निर्माण करने पहुंचे थे। वहीं पाल समाज के लोगों ने अपनी व तालाब की भूमि बताते हुए इसका विरोध कर दिया। दोनों जातियों के लोगो में संघर्ष हो गया।। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर के सामने ही जेसीबी मशीन चलाकर अवैध कब्जा ध्वस्त, जबकि नगर पालिका ने करीब 1300 मीटर जमीन सरकारी तालाब की बताई। तीन साल पहले सात लाख के टेंडर से तालाब का जीर्णोद्धार किया गया था। विवाद के चलते गायब हो गए पालिका के दो तालाब हैं। वहीं दूसरी तरफ दोनों जातियों के लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें