फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छात्र से मारपीट का आरोप, गंगानगर थाने पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना, कार्रवाई की मांग

Tue, 26 May 2026 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर थाने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने छात्र के साथ कथित मारपीट के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। संगठन ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

विज्ञापन
धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगानगर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर छात्र से कथित मारपीट के आरोप को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों और किसान यूनियन पदाधिकारियों के बीच वार्ता का दौर भी जारी है।

विज्ञापन




छात्र के साथ मारपीट का आरोप
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का आरोप है कि बुलंदशहर निवासी छात्र अभिषेक के साथ गंगानगर थाने में तैनात तीन सिपाहियों ने मारपीट की। आरोप है कि इस घटना में छात्र के कान का पर्दा फट गया। संगठन का यह भी आरोप है कि छात्र को घटना की जानकारी अपने परिजनों को देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ‘तपै नवतपा नव दिन जोय...’, क्या इस बार सच होगी घाघ की भविष्यवाणी? भीषण गर्मी के बीच अच्छी बारिश की उम्मीद

Trending Videos
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग को लेकर शुरू हुआ धरना
मामले की जानकारी मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता गंगानगर थाने पहुंच गए और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने में शामिल कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक आरोपित कर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

पुलिस और भाकियू के बीच वार्ता जारी
धरना स्थल पर पुलिस अधिकारी और किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद हैं। दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है और मामले के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन थाने परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, किसान यूनियन ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग दोहराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें