भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पास गंगनहर में उतरकर जोरदार प्रदर्शन और जल सत्याग्रह किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में थोपे जा रहे नियमों का विरोध करते हुए यूजीसी बिल को तत्काल रद्द करने और देश से जातिगत आरक्षण व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करने की मांग उठाई।