फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संसद से लेकर मंत्रालय तक उठाई ये मांगें

Mon, 07 Jan 2019 10:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री श्रम एवं रोजगार और रेलमंत्री से मिले भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सोमवार को संसद में एक तरफ जहां काली नदी को प्रदूषण मुक्त करने की मांग उठाई। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय राज्यमंत्री श्रम एवं रोजगार और रेलमंत्री से मिलकर अलग-अलग मांगें रखीं।

विज्ञापन


राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर से निकल कर मेरठ होते हुए कन्नौज तक काली नदी जाती है जो वहां गंगा में मिलती है। इस नदी की स्थिति घरेलू सीवेज, अवैध पशु कटान के अपशिष्ट तथा औद्योगिक प्रदूषण के कारण अत्यंत चिंताजनक है। गंगा की सहायक नदी होने के कारण भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे में काली नदी को शामिल किया जा चुका है। ऐसे में इस नदी को प्राथमिकता पर प्रदूषण मुक्त कराने की दिशा में काम कराया जाए।

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मांगों को रखा। उन्होंने रेल मंत्री से कहा कि सर्दी के मौसम में नौचंदी एक्सप्रेस, संगम एक्स्प्रेस व राज्यरानी एक्सप्रेस बहुत देर से आ और जा रही है जिससे यात्रियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कृपया इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। इसके अतिरिक्त भी सांसद ने कई समस्याओं को रखा। वहीं श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के राज्यमंत्री संतोष गंगवार से मुलाकात कर सांसद ने कहा कि मेरठ में लगभग 80 हजार ईएसआई कार्ड धारक हैं। उनके लिए 100 बेड के अस्पताल की स्थापना की जाए, ताकि वह अपना सुलभ तरीके से इलाज करा सकें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें