फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाजपा पार्षद ने लगाए 'मकान बिकाऊ' के पोस्टर, पलायन और आत्मदाह की धमकी, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Sat, 21 Feb 2026 12:24 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सिविल लाइन क्षेत्र में लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए पार्षद पवन चौधरी ने नगर निगम की टीम बुलाई थी। इसके विरोध में एक महिला और उसके बेटे ने पार्षद के साथ अभद्रता की थी। आरोप है कि अब पार्षद को जान से माने की धमकी दी जा रही है। 
विज्ञापन
भाजपा पार्षद पवन चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वार्ड-29 सुभाष नगर निवासी भाजपा पार्षद पवन चौधरी ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाकर परिवार सहित पलायन की चेतावनी दे दी है। इंसाफ ना मिलने पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम वाले दिन रविवार को आत्मदाह करने की धमकी दी। आरोप है कि कुछ लोग उनको धमकियां दे रहे हैं। इससे परिवार दहशत में है। घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और पार्षद को हाउस अरेस्ट कर लिया है। 

विज्ञापन

 

पार्षद पवन चौधरी का आरोप है कि शुक्रवार को उन्हें अज्ञात नंबरों से 50 से अधिक कॉल आए, जिनमें जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों से उनका परिवार दहशत में है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पार्षद अपनी आपबीती बताते नजर आ रहे हैं। पार्षद ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। 
 

लावारिस कुत्तों को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया है कि विवाद की शुरुआत मोहल्ले में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुई। पार्षद के मुताबिक एक गैर-सरकारी संगठन से जुड़ी महिला क्षेत्र में कुत्तों को लोगों के घरों के सामने खाना खिलाती है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे। पार्षद का कहना है कि सात जनवरी को उन्होंने निगम की टीम बुलाकर लावारिस कुत्तों को पकड़वाने की कोशिश की थी। आरोप है कि इसी दौरान महिला और उसके बेटे ने टीम का विरोध करते हुए पार्षद के साथ अभद्रता की। दूसरी ओर महिला पक्ष ने पार्षद पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पार्षद ने महिला और उसके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी हुई है। 
विज्ञापन

आत्मदाह की चेतावनी से हरकत में आया प्रशासन
पार्षद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम वाले ही दिन रविवार को आत्मदाह करने की चेतावनी दी। इसको देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस सक्रिय हुई और सुभाष नगर स्थित उनके घर पहुंच गई। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए एहतियातन पुलिस ने पार्षद को घर पर ही निगरानी में ले लिया है। पार्षद को ‘हाउस अरेस्ट’ कर उनके घर पर दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। धमकी देने वाले नंबरों की भी पड़ताल कराई जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें