फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: माधवपुरम में नाले में गिरकर बाइक मैकेनिक की मौत, पास ही शराब की दुकान; नशे में गिरने की आशंका

Tue, 16 Jun 2026 11:46 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दिल्ली रोड पर माधवपुरम गेट के पास स्थित नाले में आरके पुरम निवासी बाइक मैकेनिक रवि का शव पड़ा मिला। सामने ही शराब की दुकान है और पास ही मंदिर है। गुस्साए लोगों ने नाले पर बाउंड्री कराने और ठेके को यहां से हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन
रवि की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में खुले नाले ने एक और घर का चिराग बुझा दिया। नाले में गिरकर आरके पुरम निवासी बाइक मैकेनिक रवि (25) की मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव नाले से बाहर निकाला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस और परिजनों का कहना है कि शराब के नशे में गिरने से युवक की मौत हुई है। खुले नाले में गिरने से मौत के कई मामले सामने आने के कारण लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

 

सुनील कुमार ने बताया कि उसके मामा के बेटे रवि की टीपीनगर गेट के पास दुकान है। वह दुकान पर बाइक मैकेनिक का काम करता था। कई बार वह दुकान पर ही सो जाता था। वह शराब का सेवन करता था। सोमवार रात वह घर नहीं आया था लेकिन परिजनों ने यह सोचकर उसे नहीं तलाश किया कि वह दुकान पर ही सो गया होगा। मंगलवार सुबह उसके दुकान के पड़ोसी ने सूचना दी कि रवि का शव माधवपुरम गेट के पास नाले में पड़ा है। यह नाला उसके दुकान के ठीक सामने रोड के पार स्थित है।
 

आशंका है कि लघुशंका के दौरान पैर फिसलने से वह नाले में गिरने से उसकी मौत हुई है। नाला खुला है और उसके किनारे भी खुले हैं। रवि अविवाहित था। उसके बड़े भाई शिवम और बहन अंजलि की शादी हो चुकी है। रवि के पिता सुरेश की तीन साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।
 

खुले नाले और मंदिर के करीब खुला है ठेका
लोगों का कहना है कि माधवपुरम के आसपास बड़े और गहरे नाले खुले पड़े हैं। रवि के पड़ोसी सतेंद्र ने बताया कि जहां रवि का शव मिला, उसके करीब उसी लाइन में शराब का ठेका है। यह ठेका हनुमान मंदिर के करीब खोला गया है। खुले नाले ढकने चाहिए और ऐसी जगह पर शराब ठेके नहीं खुलने चाहिए।
 

कूड़े से पटे हैं अधिकांश नाले
मानसून करीब होने के बावजूद नगर निगम ने नालों की सफाई नहीं कराई है। जिस नाले में रवि का शव मिला वहां काफी कूड़ा जमा है। इसके अलावा भी अन्य नाले में भी कूड़ा जमा है। बारिश आने पर यहां हादसों की आशंका और बढ़ जाएगी।

ये भी देखें...
Meerut: नौचंदी मेले की आज आखिरी रात, बुधवार से हटनी शुरू हो जाएंगी दुकानें और झूले; बिजली सप्लाई भी होगी बंद
 
विज्ञापन

ये बोलीं सीओ
युवक का शव का पंचनामा भरा गया था लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। नशे में नाले में गिरने से युवक की मौत की बात सामने आई है।
-सौम्या अस्थाना, सीओ ब्रह्मपुरी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें