फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रामराज में दिनदहाड़े छह साल के बच्चे का अपहरण, कार में डालकर ले गए बदमाश, घर के सामने ही वारदात

Tue, 16 Jun 2026 10:35 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गांव रामराज में छह साल का अंगद वीर अपनी दादी के साथ रहता है। मंगलवार को वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी वैगनआर कार में सवार होकर आए बदमाश उसका अपहरण कर ले गए। पुलिस बच्चे और आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
अंगद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहसूमा क्षेत्र के गांव रामराज में मंगलवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हुई। घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय अंगद वीर को वैगनआर कार सवार बदमाश दिनदहाड़े उठाकर ले गए। घटना के वक्त बच्चा अपनी दादी बलजिंदर कौर के साथ रह रहा था। पिता गुरसेवक सऊदी अरब में नौकरी करते हैं और मां पांच दिन पहले ही घर लौटी थी। 
विज्ञापन

 

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अंगद वीर साइकिल चला कर घर आया था। साइकिल को घर के अंदर खड़ी कर बाहर खेलने चला गया। तभी सफेद रंग की वैगनआर कार आई और बदमाश बच्चे को बहला-फुसलाकर कार में बैठाकर फरार हो गए। काफी देर तक बच्चा घर नहीं लौटा तो दादी बलजिंदर कौर ने तलाश शुरू की। शाम करीब 6 बजे बच्चे के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
 

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक घर के कैमरे में साफ दिख रहा है कि पूर्वाह्न 11.32 बजे वैगनआर कार आकर रुकी और अंगद वीर को कार में बैठाकर हाशिमपुर रोड की तरफ भाग निकला।

दादी बलजिंदर कौर ने बताया कि अंगद मेरे पास ही रहता है। उसकी मां गुरप्रीत कौर पांच दिन पहले ही मायके से लौटी है। बेटा सऊदी अरब में है। बहू-पति के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट में डिस्ट्रीब्यूशन का केस भी चल रहा है। मुझे लगा बच्चा बाहर खेल रहा होगा।
 
विज्ञापन

पुलिस का शक, प्रेम-प्रसंग का एंगल भी
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मामले में अपहरण होने की जांच की जा रही है। पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। अंगद वीर की मां गुरप्रीत कौर व दादी बलजिंदर कौर से अलग-अलग बातचीत की जा रही है। जल्दी खुलासा किया जाएगा।

ये भी देखें...
Meerut: नौचंदी मेले की आज आखिरी रात, बुधवार से हटनी शुरू हो जाएंगी दुकानें और झूले; बिजली सप्लाई भी होगी बंद




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें