फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: स्कूल में 64 बच्चों की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप, डॉक्टरों ने कैंप लगाकर की जांच

Tue, 27 Aug 2019 03:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
स्कूल में बच्चों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद में परतापुर के भूडबराल स्थित जनता प्राथमिक स्कूल में सोमवार को 64 बच्चों की हालत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। इसका कारण फूड प्वाइजनिंग बताया गया। मिड-डे मील में खाना खराब मिलने की बात भी सामने आई है। कुछ बच्चों को पीएचसी भेजा गया तो प्रधानाचार्य की सूचना पर स्कूल में डॉक्टरों की टीम ने कैंप लगाकर बच्चों की जांच की।

विज्ञापन


इस स्कूल में सुबह प्रार्थना के बाद पांच बच्चों ने शिक्षक से तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके बाद एक के बाद एक बच्चों को बुखार, उल्टी दस्त और खुजली होने की शिकायत होने लगी। प्रधानाचार्य गजेंद्र वर्मा ने काफी बच्चों को पीएचसी भेजा। लेकिन बच्चों की संख्या अधिक होने पर पीएचसी प्रभारी से डॉक्टरों की टीम स्कूल भेजने का आग्रह किया। डॉक्टरों ने स्कूल में कैंप लगाकर बच्चों का इलाज करना शुरू किया। 

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE रिपोर्ट: चौंका देगी प्राइमरी स्कूलों की ये सच्चाई, तस्वीरों से खुली पोल
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों की हालत ठीक है। फूड प्वाइजनिंग का मामला है। मिड-डे मील की क्वालिटी की जांच होनी चाहिए। गंदा खाना खाने से बच्चों की हालत खराब हुई है। 
विज्ञापन


सभी बच्चे ठीक हैं
64 बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों की टीम बुलाकर जांच कराई गई। सभी बच्चों की हालत ठीक है। बच्चों को खराब खाना नहीं दिया। - गजेंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य जनता प्राथमिक स्कूल

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें