फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाकियू कार्यकर्ताओं का CMO कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, बोले, स्वास्थ्य केंद्र को बना दिया दारू का अड्डा

Tue, 01 Aug 2023 03:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

BKU Protest in CMO Office: भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रोहटा स्वास्थ्य केंद्र को दारू का अड्डा बना दिया गया है।
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने सीएमओ ऑफिस में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मरीजों के साथ हो रहीं परेशानियों को लेकर यह धरना दिया है। वहीं, सीएमओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


ये है मामला 
भाकियू कार्यकर्ता और रोहटा क्षेत्र निवासी लोग मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे और सीएमओ को समस्याओं से अवगत कराया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र रोहटा पर मरीजों को काफी परेशानियां हो रही हैं। सीएमओ ने आश्वासन दिया, लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुए और धरना-प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कहा कि रोहटा स्वास्थ्य केंद्र को दारू का अड्डा बना दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की गरीब जनता से डिलीवरी कराने पर दो हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। आरोप है कि पहला बच्चा होने पर फार्म जमा करने के लिए 500-1000 रुपये लिए जाते हैं। साथ ही आरोप लगाया कि एएनएम अपने उपकेंद्र पर नियमित रूप से नहीं जाती है।

यह भी पढ़ें: Meerut: स्वामी यतीन्द्रानंद के तीखे बोल, कहा-धार्मिक यात्राओं पर पत्थर बरसाने वालों को गोली से दिया जाए जवाब
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेराजगार युवाओं व युवतियों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 50 हजार से एक लाख रुपये तक लिए जा रहे हैं। वहीं, इन सभी मामलों को सुनकर सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: Seema Haidar News: तो क्या हिंदी फिल्म में नजर आएंगी सीमा हैदर, मुंबई के इस प्रोडक्शन हाउस से मिला ऑफर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें