फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होली मिलन पर न हो टकराव, मेरठ पुलिस ने इस प्राचीन मंदिर के पुजारी को दिया नोटिस, कब्जे का है विवाद

Sun, 01 Mar 2026 12:49 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पुलिस ने बिलवेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी गणेश दत्त शर्मा को नोटिस दिया है। आज मंदिर में होली मिलन समारोह होना है, जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है। पहले ही धार्मिक आयोजनों पर विवाद होता रहा है। मंदिर समिति ट्रस्ट की महामंत्री राशि शर्मा ने नोटिस पर विरोध जताया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने दिया नोटिस। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाने के पीछे स्थित प्राचीन बिलवेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में स्थित भगवान जग्गनाथ जी मंदिर के पुजारी गणेश दत्त शर्मा को पुलिस ने शनिवार शाम नोटिस जारी कर दिया। इसे लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारी भड़क गए हैं। नाराज पदाधिकारियों ने भाजपा नेताओं के दबाव में नोटिस जारी करने का आरोप पुलिस पर लगाया है। साथ ही रविवार को मंदिर में होने वाले होली मिलन समारोह के लिए सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुजारी गणेश दत्त शर्मा को नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की। नोटिस में मंदिर पर कब्जे को लेकर कानून-व्यवस्था भंग होने और रविवार को होने वाले होली मिलन समारोह के दौरान शांतिभंग की आशंका व्यक्त की गई है। भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर समिति ट्रस्ट की महामंत्री राशि शर्मा ने बताया कि नोटिस जारी कर दिया, लेकिन धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी है। राशि ने पुलिस के इस कदम का विरोध किया। 
 
विज्ञापन

कहा कि कुछ भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस नोटिस देकर परेशान कर कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट के एक प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने के लिए भी अर्जी दी गई है। एसपी सिटी के मुताबिक पहले भी दो पक्षों में मंदिर पर कब्जे को लेकर विवाद हो चुका है। होली पर आयोजित समारोह के दौरान किसी तरह का टकराव न हो, इसलिए नोटिस दिया गया है।

ये भी देखें...
Meerut: IIMT कॉलेज में होली खेल रहे छात्रों ने मुस्लिम सहपाठी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल; जांच होगी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें