फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'मेरी हो जाओ, पुलिस में नौकरी लगवा दूंगा', सिपाही ने झांसा देकर बुलाया और बेहोश कर किया दुष्कर्म

Fri, 10 Oct 2025 09:46 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एसएसपी ऑफिस पर सिपाही के खिलाफ युवती ने शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसके भाई के एक मामले में आरोपी का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ था। सदर के एक रेस्टोरेंट में उसके साथ गलत काम किया गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मपुरी थाने में 2024 में तैनात रहे एक सिपाही पर युवती ने पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने सिपाही के भाई पर हरियाणा के एक कुख्यात गैंगस्टर से हत्या कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सिपाही जिले के ही एक थाने में तैनात है। एसएसपी ने सीओ ब्रह्मपुरी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

 

एसएसपी ऑफिस पर बृहस्पतिवार को एक युवती ने शिकायत पत्र देते हुए बताया कि अगस्त 2024 में सिपाही कुछ पुलिसकर्मियों के साथ उनके भाई के एक मामले में घर पर आया था। सिपाही ने उनसे थाने आने के लिए कहा था। अगले दिन पीड़िता अपने भाई के मामले में थाने मिलने पहुंची थी। सिपाही ने उस दौरान उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। 
 

पीड़िता का आरोप है कि 14 अगस्त को सिपाही ने उनके नंबर पर व्हाट्सएप पर कॉल किया था। कुछ दिन बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई थी। सिपाही ने उसे पुलिस की नौकरी दिलवाने की बात कही थी। 14 सितंबर को सिपाही ने नौकरी लगवाने के बहाने सदर थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में बुलाया था। 
 

आरोप है कि सिपाही ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। इसके बाद सिपाही ने उससे दुष्कर्म किया था। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो सिपाही ने शादी करने की बात कर उसे मना लिया। मगर बाद में सिपाही ने शादी से इन्कार कर दिया। सिपाही ने उनके बुंदे, सोने की अंगूठी व चांदी की पायल भी ले ली थी। 
 
विज्ञापन

आरोप है कि सिपाही ने सिटी स्टेशन के पास ले जाकर कार में तमंचा दिखाते हुए मारने की धमकी दी। साथ ही मोबाइल पर सिपाही के भाई ने उसकी हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर से हत्या कराने की भी धमकी दी है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। उनके मार्गदर्शन के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें