मेरठ के दुल्हैड़ा गांव में एक कार से युवक को टक्कर लग गई। इसके बाद कार सवार युवक को ग्रामीणों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान वहां पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस दोनों को पल्लवपुरम थाने ले आई। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।