फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ बार संगठन की प्रबंध समिति के लिए वोटिंग जारी, 4 बजे तक हुआ 75% मतदान

Thu, 08 Feb 2024 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ बार एसोसिएशन की एक वर्षीय कार्यकारिणी के लिए मतदान जारी है। शाम चार बजे तक 75 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।
विज्ञापन
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ बार एसोसिएशन की एक वर्षीय कार्यकारिणी के लिए आज पंडित नानक चंद सभागार में मतदान हुआ। कार्यकारिणी में नौ पदाधिकारी और 12 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 3461 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदान स्थल पर अगर कोई मतदाता मोबाइल लेकर प्रवेश करता है तो उनका मत पत्र निरस्त कर दिया जाएगा इसके साथ-साथ जो प्रत्याशी मतदान स्थल पर किसी मतदाता को प्रलोभन देते पाया जाता है तो उनका नामांकन निरस्त किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह जानकारी बुधवार को चुनाव मंडलके सदस्यों ने बार कार्यालय में पत्रकारों को वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि पंडित नानक चंद सभागार में गरुवार को सुबह 9:00 बजे से शाम शुरु हुआ जो 5:00 बजे तक चलेगा। इसके लिए 17 टेबल सजाई गई हैं, साथ ही 50 बूथ बनाए गए हैं। पदाधिकारी प्रत्याशियों के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर और सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए लाल रंग का बैलेट पेपर होगा।

यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी की राजनीतिक धुरी बने जयंत; NDA से बातचीत की अटकलों के बीच सपा-कांग्रेस मान-मनौव्वल में जुटीं
विज्ञापन


मेरठ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनाव में 3461 वोटो में से 1393 वोट सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1:00 बजे तक डाली जा चुकी है। कल 40% प्रतिशत वोटिंग हुई है। मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव में 1:30 बजे से 2:00 तक भोजन अवकाश घोषित हुआ। इसके बाद मतदान 2:00 शुरू हुआ। शाम चार बजे तक 75 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

चुनाव में तीन पैनल मैदान में हैं जिनमें अध्यक्ष पद पर गजेंद्र पाल सिंह एडवोकेट,जितेंद्र सिंह बना एडवोकेट, रोहिताश्व कुमार अग्रवाल एडवोकेट और महामंत्री पद के लिए अमित कुमार दीक्षित एडवोकेट, देवकरण शर्मा, परवीन भर्ती एडवोकेट चुनाव मैदान में हैं।

इनके अलावा 12 कार्यकारिणी सदस्यों के पद पर भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बताया गया कि सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह मतदान स्थल से 100 मीटर दूर चुनाव प्रचार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सियासत: रालोद मुखिया जयंत चौधरी के भाजपा में जाने से पश्चिम में गड़बड़ाएगा सपा का गणित
विज्ञापन

मतदान स्थल पर किसी भी मतदाता को मोबाइल लाने का अधिकार नहीं दिया गया है। अगर कोई प्रत्याशी मतदान के दौरान किसी मतदाता को प्रलोभन देते पाया जाता है तो उसका नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा। 9 फरवरी शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और पूर्ण होने तक चलती रहेगी। मतगणना पूरी होने के बाद विजय प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

मतगणना की पूरी प्रक्रिया प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी अधिवक्ताओं के सामने प्रदर्शित की जाएगी मतगणना के दौरान अगर किसी प्रत्याशी को कोई आपत्ति है तो उसका निराकरण भी मौके पर ही किया जाएगा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी आपत्ति पर संज्ञान नहीं लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें