मोदीपुरम- बैडमिंटन में स्वर्ण व रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी।
मेरठ। 21 से 23 जून तक प्रयागराज में प्रथम योनेक्स सनराइज उत्तर-प्रदेश राज्य रैंकिंग वेटरंस बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इसमें 3 स्वर्ण तथा 4 रजत पदक जीते।
प्रो. अरुण कुमार ने एकल व युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सुनील राणा और संदीप कुमार ने रजत पदक जीता। प्रमोद कुमार ने स्वर्ण तथा रजत पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया। युगल वर्ग में जयविंदर सिंह और सुरेंद्र कुमार ने रजत पदक जीता। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राजेश चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद