फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पाकिस्तानी युवक से हो गया प्यार, जेवर लेकर इटली जाने के लिए घर से निकली बीटेक की छात्रा, ओडिशा में मिली

Fri, 27 Nov 2026 09:31 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के टीपीनगर निवासी छात्रा सोशल मीडिया के माध्यम से तीन साल पहले पाकिस्तान के अदनान के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच प्यार हो गया। छात्रा ने बताया कि अदनान ने इटली का वीजा बनवा लिया था। वह भी ओडिशा में रहकर वीजा बनवाने की कोशिश में जुटी थी।
विज्ञापन
बरामद छात्रा। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीपीनगर थाना क्षेत्र की बीटेक की छात्रा के पाकिस्तान निवासी अदनान के संपर्क में आने का मामला सामने आया है। करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रा की दोस्ती पाकिस्तानी युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि युवक के कहने पर छात्रा सितंबर 2026 को घर छोड़कर ओडिशा चली गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने छात्रा को ओडिशा से बरामद कर लिया। वहां से छात्रा इटली जाने की तैयारी में थी।
विज्ञापन
Trending Videos

सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि बागपत रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी छात्रा भोपाल के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही है। उसके पिता सीआरपीएफ में तैनात हैं। करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी पहचान पाकिस्तान निवासी अदनान से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। 
 

सितंबर में छात्रा अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने छात्रा के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया था। संपर्क नहीं होने पर थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने छात्रा को ओडिशा से बरामद कर लिया। पुलिस छात्रा को लेकर मेरठ आ गई। छात्रा के बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि छात्रा व पाकिस्तानी युवक के सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी की जा रही है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
 

गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी छात्रा
पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद युवक के कहने पर वह घर छोड़कर ओडिशा चली गई थी। छात्रा ओडिशा में एक गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी और वहां बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना समय बिता रही थी। छात्रा के अनुसार, वह पाकिस्तानी युवक से विदेश में जाकर शादी करने की योजना बना रही थी। मोबाइल और सोशल मीडिया से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ओडिशा पहुंची।
 

10 तौला सोना और नकदी भी ले गई थी 
छात्रा जब सितंबर में घर से निकली तो अपने साथ करीब 10 तौला सोना और नकदी भी ले गई थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि छात्रा ने नकदी और सोने का इस्तेमाल कहां और किस तरह किया। 
 
विज्ञापन

सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही साइबर टीम
पाकिस्तान निवासी अदनान से छात्रा के संपर्क में आने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। साइबर टीम अदनान के सोशल मीडिया अकाउंट और छात्रा के साथ हुई चैट की पड़ताल कर रही है। दोनों के बीच बातचीत कब और किन प्लेटफॉर्म पर हुई, युवक ने छात्रा को ओडिशा जाने के लिए कैसे राजी किया और इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही, इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

ये भी देखें...
सहारनपुर: शोरूम से 30 लाख की चांदी गायब, खाने के थैले में रख भेज दी घर, कर्मचारी व उसकी पत्नी-बेटी पर रिपोर्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें