फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर बीटेक की छात्रा को जड़े थप्पड़, कुर्सी उठाकर मारने की कोशिश, भागकर बचाई जान

Tue, 26 Dec 2023 04:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर कक्षा में ही एक छात्र ने बीटेक की सीनियर छात्रा को थप्पड़ मारे। वह इतने पर ही नहीं रुका, उसने कुर्सी उठाकर मारने की भी कोशिश की। इस दौरान छात्रा ने भागकर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन
छात्रा को मारा थप्पड़ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर एक कॉलेज के छात्र ने कक्षा में ही अन्य विद्यार्थियों के सामने बीटेक की सीनियर छात्रा को कई थप्पड़ जड़ दिए। वह यहीं तक नहीं रुका, उसने कुर्सी उठाकर मारने की भी कोशिश की। छात्रा ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

विज्ञापन


वहीं, छात्र के दुस्साहस के बाद पीड़िता सहम गई। बाद में परिजनों तक बात पहुंची तो कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

 

यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी छात्रा परिजनों के संग सोमवार को थाने पहुंची। उसने तहरीर देकर बताया कि वह हाईवे पर स्थित एक कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा है। कंकरखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला एक युवक भी कॉलेज में पढ़ता है। वह बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है।

छात्रा का आरोप है कि आरोपी कई दिन से उसके साथ गलत व्यवहार कर रहा है। वह उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। पूर्व में भी कई बार सड़क पर छेड़छाड़ कर चुका है।

पीड़िता के मुताबिक, शनिवार को आरोपी छात्र ने उसकी कक्षा में ही अन्य विद्यार्थियों के सामने अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की। उसने कई थप्पड़ मारे। कुर्सी उठाकर मारने की भी कोशिश की। छात्रा किसी तरह वहां से भागी।

इसके बाद आरोपी छात्र भी फरार हो गया। घटना के बाद छात्रा काफी डर गई। छात्रा ने इस बारे में परिजनों को बताया। सोमवार को छात्रा और परिजन थाने आए। तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। घटनास्थल जाॅनी थाना क्षेत्र का है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें