फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन: पीड़ितों को चिह्नित कर राहत दिलाएगी पुलिस, सड़क हादसों में 400 लोग गंवा चुके हैं जान

Tue, 26 Dec 2023 03:51 PM IST
कपिल kapil उबैद सिद्दीकी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हिंट एंड रन वाले मामले में मृतक के आश्रितों को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सर्द मौसम में तेज रफ्तार वाहनों से हादसे बढ़ते जा रहे हैं। अधिकतर वाहन चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो रहे हैं। हिट एंड रन वाले ऐसे मामलों की संख्या काफी अधिक है। इसी साल जनवरी से दिसंबर माह तक 400 लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं। ऐसी घटनाओं में 30 फीसदी से अधिक चालक वाहनों से टक्कर मारने के बाद फरार हुए हैं। अब पुलिस हिट एंड रन के ऐसे ही केस खंगाल रही है। ऐसे मामले चिह्नित करने के बाद मृतकों के पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हिंट एंड रन वाले मामले में मृतक के आश्रितों को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का प्रावधान किया है।

मेरठ जनपद में इस साल जनवरी से अब तक करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पुलिस इस साल सहित पिछले कुछ सालों के हिंट एंड रन मामलों का विश्लेषण कर रही है ताकि पीड़ितों को राहत दी जा सके। इसके लिए संबंधित थानों में पोस्टर लगाए जाएंगे। लोगों को योजना के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

यह है हिट एंड रन मामला
यदि कोई वाहन चालक सड़क पर चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर भाग जाता है तो उसे हिट एंड रन कहा जाता है। शासन स्तर पर मेरठ में हुए हादसों में ऐसे मामलों की सूची मांगी गई है। जिले में यातायात पुलिस विभाग की ओर से यह सत्यापन किया जा रहा है।

तीन साल में सड़क हादसों की स्थिति
वर्ष         हादसों की संख्या    मृतक संख्या

2021           710             327
2022          850              319
2023           854             389

यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

हिट एंड रन दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों और हादसे में घायल लोगों को नियमानुसार, सत्यापन कर राहत राशि प्रदान की जाएगी। हादसों से बचाव और राहत योजना के बारे में भी पोस्टरों और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। - राघवेंद्र मिश्रा, एसपी यातायात

यह भी पढ़ें: 
UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें