फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बेटे को बचाने आए ऑटो मिस्त्री की पीट-पीटकर  हत्या, नाली के पानी की छींटे पड़ने पर हुआ था विवाद

Sat, 25 May 2024 03:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में बेटे को बचाने आए पिता की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट में नाली में साइकिल का पहिया जाने पर आरोपी पर गंदे पानी की छींटे पड़ी थीं। इसी को लेकर विवाद हुआ। हमलावरों ने ऑटो  मिस्त्री तौहीद (50) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ऑटो मिस्त्री की मौत के बाद भी उस पर सरियों से हमला करते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे फिरोज की तहरीर पर हारून सलीम अनीस, गफ्फार दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस  के मुताबिक लिसाड़ी गेट के गुलिस्ता गार्डन का है। बीते  शुक्रवार देर रात गुलिस्ता गार्डन का रहने वाला जावेद अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था, तभी पड़ोस का रहने वाला जुबेर साइकिल पर कान में एयरफोन लगाकर गाने सुनता हुआ । मौके पर पहुंचा। इस दौरान जुबैर की साइकिल का पहिया नाली में चला गया। नाली की पानी की छींट जावेद के चेहरे पर पहुंची तो जावेद ने आरोपी जुबैर का विरोध किया।

विज्ञापन

जुबैर अपने घर चला गया। आरोप है रात करीब 1 बजे जुबैर अपने साथ 10 से 15 युवकों को लेकर जावेद के घर पर पहुंचा। जावेद को घर से बाहर खींच कर उस पर लाठी डंडों व पंच से हमला कर दिया। शोर सुनकर जावेद का मामा इरफान भाई आबिद, फिरोज, सरोज और पिता तोहिद भी घर से निकाल कर आरोपियों का विरोध करने लगे।

आरोपियों ने जावेद के पिता ऑटो मिस्त्री तौहिद पर सरियों और पंच से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। अस्पताल में उपचार के दौरान तौहिद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उधर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें