फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के साथ मानसी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मानसी का यह प्रेम उनको यूके के नेशनल फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल में मास्टर्स प्रोग्राम डायरेक्टिंग एनीमेशन की तरफ ले गया। यहां केवल दस छात्रों में मानसी का चयन हुआ था।
इसी वर्ष फरवरी में निर्मित 'बनीहुड' को मानसी खुद का ही आत्म-साक्षात्कार मानती हैं। नौ मिनट की इस रोलरकोस्टर यात्रा में उन अनुभवों को शामिल किया गया है, जिनसे हम अपनी जिंदगी में रूबरू होते हैं।
कांस में मानसी माहेश्वरी दाएं
- फोटो : अमर उजाला
इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे हम अपनों को सुरक्षित करने के लिए झूठ तक का सहारा लेते हैं। कठिन समय में अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए छल भी व्यवहार में शामिल हो जाता है। यही अनुभव थे जिनसे उन्हें बनीहुड का आइडिया आया।
इस फिल्म की अनूठी दृश्य शैली एक नया दृष्टिकोण भी दर्शकों को देती है। यही इस एनीमेशन फिल्म के कांस में चयन का कारण भी बना। मानसी अभी यूके में अपनी एनीमेशन की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।
इसके अलावा वह एक निर्देशक के रूप में अपने काम को और अधिक निखारने में भी जुटी हुई हैं। मानसी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा को पहुंचाना अन्य फिल्म निर्माताओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बन सकता है।