फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 250 छात्राओं को मिली साइकिल, अहिल्याबाई जयंती पर गरजे अतुल प्रधान, गांव-गांव पहुंचने का दोहराया संकल्प

Sun, 24 May 2026 02:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दौराला में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सरधना विधायक अतुल प्रधान ने 250 छात्राओं को साइकिल वितरित की और गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर समस्याओं के समाधान का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन
सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला-सरधना मार्ग स्थित एक रिसोर्ट में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं मेधावी छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरधना विधायक अतुल प्रधान शामिल हुए। इस दौरान करीब 250 छात्राओं को साइकिल वितरित कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन




गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना मेरा लक्ष्य
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि उनका उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति से मिलने का संकल्प लिया था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर समाज सेवा, न्याय और जनकल्याण की प्रतीक थीं तथा उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Eid-Ul-Ajha: ईद की नमाज का समय तय, शाही ईदगाह में सुबह 7 बजे होगी अदा, प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन

250 छात्राओं को किया सम्मानित
समारोह में मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित कर सम्मानित किया गया। आयोजकों का कहना था कि इससे छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा और उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी। कार्यक्रम में छात्राओं और उनके अभिभावकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
अपने संबोधन के दौरान विधायक ने विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने महंगाई, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बढ़ती कीमतों और रोजगार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त की।

भाईचारा बनाए रखने की अपील
विधायक ने लोगों से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती एकता और आपसी सहयोग से ही संभव है। कार्यक्रम में विजयपाल, सहदेव, अमरपाल, सुदेश, मुन्नू, लाल सिंह, बाबर, नितिन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें