सुबह करीब 9:45 बजे बाइक पर सवार दो बदमाश एक हाथ में बड़ी पेटी लिए घर का दरवाजा बजाने लगे और कोरियर आने की बात कही। निशा ने घर का मुख्य दरवाजा खोला तो बदमाशों ने पेटी अंदर फेंक दी। इसके बाद निशा और उनकी सास नीतू जैन को गन प्वाइंट पर ले लिया। इस दौरान निशा ने जोर से शोर मचा दिया।
यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर नाव हादसा: विजिलेंस जांच में फंसा रहा पुल, अफसरों की लापरवाही से डूब गईं जिंदगियां
इसके बाद बदमाशों ने नीतू जैन के सिर पर पिस्टल मारकर वार कर दिया। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। रेलवे रोड पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।