लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित जुर्रानपुर फाटक पर गलत दिशा से कार निकालने से रोकने पर नोएडा निवासी बिल्डर गौतम राघव, संदीप और उनके एक साथी ने यातायात पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।