फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरकारी जमीन पर दुर्गा मां की मूर्ति लगाने की कोशिश, रोकने पर पुलिस और नगर निगम की टीम का विरोध

Thu, 09 Oct 2025 12:13 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नगर निगम की टीम सूचना मिलने पर सूरजकुंड पर श्मशान घाट के पास पहुंची। वहां चबूतरे का निर्माण कराया जा चुका था और मूर्ति स्थापना की तैयारी थी। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात है। 
विज्ञापन
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजकुंड पर श्मशान घाट के पास बुधवार शाम को नगर निगम की जमीन पर चबूतरा बनाकर दुर्गा मां की मूर्ति स्थापित करने को लेकर हंगामा हो गया। नगर निगम की टीम पुलिस के साथ पहुंची और बुलडोजर से चबूतरा तोड़ दिया। इसका लोगों ने विरोध कर दिया। नगर निगम की टीम ने कहा कि बिना अनुमति उनकी जमीन पर मूर्ति स्थापित नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद नगर निगम की टीम मूर्ति अपने साथ ले गई। हंगामे को देखते हुए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट के पास काली मां का काफी पुराना मंदिर है। बुधवार को मंदिर के बराबर में कुछ लोगों ने चबूतरा बनकर चहारदीवारी करके दुर्गा मां की मूर्ति लगा दी। इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों तक पहुंची कि उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त शरद पाल, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी, सिविल लाइन और नौचंदी पुलिस के साथ मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने दुर्गा मां की मूर्ति को हटवाया और बुलडोजर से मूर्ति रखने के लिए बनवाया गया चबूतरा तोड़ दिया। जैसे ही इसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों को लगी तो वे काफी संख्या में एकत्र हो गए। उन्होंने नगर निगम टीम और पुलिस का घेराव कर दिया।

सीओ सिविल लाइन ने बताया कि जो भी कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों को समझाया गया है कि बिना अनुमति मूर्ति स्थापित नहीं करने दी जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें