फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: '14 हजार रुपये दोगे तो ही मिलेगी एनओसी', फायरमैन ने मांगी रिश्वत, डीआईजी ने किया सस्पेंड

Wed, 08 Oct 2025 11:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सिकंदराबाद थाने पर तैनात फायरमैन विकास तोमर ने बुलंदशहर निवासी एक व्यक्ति से रिश्वत ले ली। उसने एनओसी लेने के बाद शिकायत कर दी। इसके बाद जांच बैठी तो आरोप सही साबित हुए। 
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में अग्निशमन विभाग में तैनात फायरमैन विकास तोमर ने एनओसी देने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। जांच में आरोप साबित हुए तो डीआईजी कलानिधि नैथानी ने उसे निलंबित कर दिया। साथ ही सिकंदराबाद थाने में आरोपी फायरमैन के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Trending Videos

डीआईजी कलानिधि ने बताया कि बुलंदशहर निवासी एक व्यक्ति ने फायरमैन विकास तोमर पर एनओसी के एवज में 14 हजार रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाया था। पीड़ित का आरोप था कि एनओसी के नाम पर आरोपी ने 14 हजार रुपये लिए थे। इनमें कुछ रुपये यूपीआई से भी लिए गए थे। 
 

मामले की जांच एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार ने कराई। इसमें फायरमैन विकास तोमर को यूपीआई और नकद रुपये लेने का दोषी पाया गया। प्रथम दृश्ट्या आरोप सही पाए गए तो फायरमैन विकास तोमर को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। उक्त प्रकरण में सिकंदराबाद थाने में फायरमैन विकास तोमर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन

डीआईजी का कहना है कि ऐसा कृत्य करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मंडल के अन्य पुलिसकर्मियों को भी नसीहत दी है कि वह इस तरह के गलत काम न करें। यदि ऐसा पाया जाता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें