मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में पुलिस शुक्रवार की देर रात वांछित आरोपी के यहां दबिश देने पहुंची। वहीं, दबिश के विरोध में कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया और इंस्पेक्टर की पिस्टल छीन ली। काफी देर तक हुई मारपीट में एक इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।