फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की खातिर बन गए लुटेरे, आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में उगले कई बड़े राज

Wed, 05 Dec 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के सरूरपुर में ईंट भट्ठा मालिक से एक माह पहले हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूट में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक, नकदी बरामद की। युवकों ने बताया कि प्रेमिका की खातिर वे लुटेरे बन गए।

विज्ञापन

 
एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि पथौली निवासी विरेंद्र ईंट भट्ठा मालिक हैं। एक नवंबर को विरेंद्र अपने मुंशी तेजपाल के साथ सरूरपुर में बैंक से पैसे निकालकर आ रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद बाइक और 90 हजार रुपये लूट लिए थे। 

पीड़ित ने सरूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार रात सरूरपुर थाने के एसओ संजय कुमार कक्केपुर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया और भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह लूटपाट करता है। भट्ठा मालिक से भी लूट इन्होंने ही की थी। यह बाइक भी लूटी हुई है। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए युवक मोनू और गोलू उर्फ विरेंद्र निवासी छबड़िया थाना सरधना हैं। 

वहीं तीसरा साथी ढढरा निवासी अनुज फरार है। मोनू और गोलू ने बताया कि उन्होंने अभी तक सिर्फ लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया है। प्रेमिका के शौक पूरा करने के लिए वे लुटेरे बन गए। पुलिस ने 16 हजार रुपये, लूटी हुई बाइक बरामद की। पकड़े गए दोनों युवकों ने बताया कि डेढ़ माह पहले सरधना नहर पर पति के साथ बाइक से जा रही विवाहिता से चेन और पर्स भी लूटा था। आरोपियों के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें