फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बिजली बंबा बाईपास 10 दिन के लिए होगा बंद, शहर में बढ़ेगा वाहनों का दबाव

Wed, 05 Dec 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
bijli bamba bypass meerut
विज्ञापन
बिजली बंबा बाईपास निर्माण कार्य के चलते आज (बुधवार) से 10 दिन के लिए बंद रहेगा। पीडब्लूडी सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक सड़क पर निर्माण कार्य कराएगा। पांच स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी रहेगी। प्रतिदिन शाम सात बजे के बाद ही बाईपास को वाहनों के लिए खोला जाएगा। भारी वाहनों को लेकर फैसला ट्रैफिक पुलिस पीडब्लूडी के अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को लेगी।
विज्ञापन


प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रकाश सिंह ने एसपी ट्रैफिक को लिखे पत्र में कहा कि पांच दिसंबर से 14 दिसंबर तक बिजली बंबा बाईपास पर यातायात पूरी तरह से बंद रखा जाए। इस मार्ग को मजबूत करने के लिए डेंस की सड़क पर एक और लेयर चढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक, सीओ ब्रह्मपुरी और परतापुर इंस्पेक्टर को कॉपी भेजते हुए कहा कि सड़क के नवीनीकरण का काम सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक होगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि हापुड़ रोड बिजली बंबा चौकी और शॉप्रिक्स मॉल तिराहे पर बैरियर लगाकर बाईपास को बंद कर दिया जाएगा। वहीं जुर्रानपुर फाटक समेत पांच स्थानों पर भी ट्रैफिक ड्यूटी रहेगी।

एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई के अनुसार बाईपास पर रोजाना 35 से 40 हजार वाहन निकलते हैं। शहर की व्यवस्था को सुधारा जाएगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें