फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डकैती डालने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, बरामद हुआ लूटा गया सामान

Mon, 12 Nov 2018 08:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते एसपी देहात राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में मेरठ की मुंडाली पुलिस ने डकैती डालने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद किया है। इस गैंग के सात बदमाशों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार व सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 31 अक्तूबर की रात रिटायर्ड सैन्यकर्मी भोपाल सिंह निवासी नंगलामल और उनके पड़ोसी महेश सैनी के मकान में डकैती की वारदात हुई थी। एसओ मुंडाली रितेश कुमार सोमवार को टीम के साथ अजराड़ा-समयपुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर जा रहे नफीस उर्फ इमरान खेड़की सिसौला जानी को चेकिंग के लिए रोका। उसकी तलाशी में एक तमंचा और तीन कारतूस मिले। नफीस से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर दो आरोपियों समयदीन निवासी गांव जई नंगला भावनपुर और गुलबाहर निवासी सिसौला जानी को पकड़ लिया गया। 

लूटे पशुओं का कराया कटान
एसपी देहात के अनुसार तीनों आरोपियों ने नंगलामल गांव में दोनों घरों में डकैती की वारदात करना कबूल किया। आरोपियों ने लूटा गया सामान भी बरामद हुआ। जबकि लूटे गए पशुओं को कटान के लिए बेचना स्वीकार किया। आरोपियों से 15 हजार रुपये, एक पर्स, आधार कार्ड और परीक्षितगढ़ के खजूरी में हुई डकैती का सामान भी बरामद कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं की चोरी के लिए बनाया गैंग 
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि इस गैंग का सरगना जुल्फिकार उर्फ जुल्ला निवासी खिवाई सरूरपुर है। जुल्फिकार व उसके गांव के साथी माजिद उर्फ बुड्ढा, आबिद, इस्तखार, गुलशाद उर्फ गुलशेर, इस्तेकार, शफाकत फरार हो गए। नफीस पर 20, समयदीन पर 45 और गुलबाहर पर सात मुकदमे दर्ज हैं। पशुओं की चोरी के लिए जुल्फिकार ने गैंग बनाया हुआ है। किठौर, मुंडाली, सरधना, सरूरपुर, रोहटा, परीक्षितगढ़ समेत कई जगहों पर इनका गैंग फैला हुआ है। रोजाना पशु चोरी करना ही उनका टारगेट है। कई थानों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमे पंजीकृत हैं। 

मीट फैक्ट्री संचालक को बचाया
ये बदमाश मुंडाली के नंगलामल से तीन पशु भी लूटकर ले गए थे। तीनों पशु कहां कटवाए, पुलिस ने इसकी जानकारी कराना मुनासिब नहीं समझा। पुलिस का कहना है कि पशु एक मीट फैक्ट्री में कटवा दिया। सवाल उठता कि लूटे गए पशु काटने वाले मीट फैक्ट्री संचालक पर पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की। हालांकि पुलिस दावा कर रही कि जांच कर कार्रवाई करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें