फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेना के जवान जॉनी की हार्ट अटैक से मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Tue, 04 Aug 2026 10:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के बपारसी गांव निवासी सेना के जवान जॉनी की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। उत्तराखंड के रुद्रपुर में तैनात जवान ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। रविवार को उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन
सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र के बपारसी गांव निवासी सेना के जवान जॉनी पुत्र जयकरण की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को सेना के जवानों की मौजूदगी में उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार जॉनी उत्तराखंड के रुद्रपुर में तैनात थे। शनिवार को वह सरकारी डाक लेकर मेरठ आए थे। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने पैतृक गांव बपारसी पहुंचे।

विज्ञापन

घर पहुंचने के बाद बिगड़ी तबीयत
घर पहुंचने के कुछ समय बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें तेज हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। जवान के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए।

सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
घटना की सूचना मिलने पर सेना के अधिकारी भी गांव पहुंचे। रविवार को सेना के जवानों ने उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान सेना की ओर से सलामी दी गई और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया गया।

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
ग्रामीणों ने बताया कि जॉनी सरल स्वभाव, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ सैनिक थे। देश सेवा का उनका सपना उनकी पहचान बन गया था। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। अंतिम संस्कार के दौरान जनप्रतिनिधियों, सेना के अधिकारियों, ग्रामीणों और परिजनों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें