देरशाम एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ दौराला जितेंद्र सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह, सीओ सिविल लाइन अखिलेश भदौरिया और सभी थानेदारों के साथ बैठक की। वहीं दूसरे जिलों से सटे हाईवे पर मुख्य मार्गों पर एसपी देहात राजेश कुमार ने भी अभियान चलाया। सभी पुलिस अफसर अपने-अपने क्षेत्र की फोर्स के साथ सड़क पर उतर गये। सिटी स्टेशन, कैंट स्टेशन, भैसाली बस अड्डा, सोहराबगेट पर चेकिंग की गई। पुलिस ने होटलों में पहुंचकर वहां की व्यवस्था को परखा।
कई होटल और ढाबों में जांच की। यहां मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने घंटाघर, बच्चा पार्क पर चेकिंग की। पुलिस ने दुपहिया और चौपहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली। सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह ने भी इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी बृजेश शर्मा, इंस्पेक्टर टीपीनगर डालचंद और इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक को साथ लेकर होटलों में चेकिंग की।
दिल्ली रोड पर भी कई स्थानों पर वाहनों की तलाशी ली गई। इसी तरह शहर के अन्य सर्किल में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर देररात चेकिंग अभियान चलाया गया था। होटलों और ढाबों के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस पहुंची। वहीं जीआरपी और आरपीएफ ने भी स्टेशनों पर चेकिंग की। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य मार्गों पर वाहनों की चेकिंग की गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/