फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग का कहर: 365 पहुंचा मेरठ का AQI, गाजियाबाद में भी स्थिति खराब; दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दृश्यता घटी

Sat, 14 Nov 2026 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में शनिवार को एक्यूआई 365 दर्ज किया गया। घने स्मॉग के कारण सूरज नहीं दिखा और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।

 

विज्ञापन
मेरठ में सुबह छाया स्मॉग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मेरठ में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच शनिवार सुबह शहर घने स्मॉग की चादर में लिपटा रहा। सुबह से ही आसमान में धुएं और धुंध का गुबार छाया रहा। हालात ऐसे रहे कि सूरज के दर्शन तक नहीं हुए। घने स्मॉग के कारण दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दृश्यता कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 365 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में भी एक्यूआई 346 रहा। दोनों शहरों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है।

विज्ञापन


मेरठ का AQI 365, गाजियाबाद भी बेहद खराब स्थिति में
प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने से मेरठ की हवा जहरीली होती जा रही है। शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 365 रिकॉर्ड किया गया। वहीं बागपत का एक्यूआई 298, गाजियाबाद का 346 और मुजफ्फरनगर का 287 दर्ज किया गया। आंकड़े बताते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन शहरों में वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर बनी हुई है।

सुबह के समय स्मॉग की घनी परत के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भी धुंध का असर दिखाई दिया। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को सावधानी के साथ सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी का मेरठ दौरा: आज शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री, सुरक्षा अलर्ट, माल रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित

Trending Videos

पानी के छिड़काव के बावजूद कम नहीं हो रहा प्रदूषण
प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से सड़कों पर पानी का छिड़काव और धूल नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद प्रदूषण के स्तर में कमी नहीं आ रही है। सुबह और शाम के समय स्मॉग का असर अधिक दिखाई दे रहा है।

तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर भी बढ़ने लगा है। हवा में नमी और मौसम में बदलाव के कारण प्रदूषक कण वातावरण में लंबे समय तक बने रह सकते हैं। ऐसे में सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण की समस्या और गंभीर होने की आशंका है।
विज्ञापन

PM2.5 और PM10 से फेफड़ों और हृदय पर असर
हवा में मौजूद सूक्ष्म प्रदूषक कण पीएम-2.5 और पीएम-10 सांस के जरिये शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। इनका असर फेफड़ों और हृदय पर पड़ सकता है। प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित होने और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को भी प्रदूषित हवा से विशेष परेशानी हो सकती है।

स्मॉग से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां
प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच सावधानी बरतना जरूरी है। सुबह और शाम स्मॉग अधिक होने पर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय अच्छी फिटिंग वाला एन-95 मास्क पहनें। अस्थमा और सांस के मरीज अपनी निर्धारित दवाएं और इनहेलर साथ रखें।

खुले में दौड़ने और भारी व्यायाम करने से बचें। आंखों में जलन होने पर साफ पानी से धोएं। परेशानी बढ़ने या सांस लेने में दिक्कत होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें