फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खो-खो में मेरठ और हापुड़ बना विजेता

विज्ञापन
पुलिस लाइन में चल रही प्रतियोगिता के दौरान दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
मेरठ जोन पुलिस की अंतरजनपदीय क्लस्टर प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ जोन पुलिस की अंतरजनपदीय कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को कबड्डी, खो-खो स्पर्धाएं हुई। खो-खो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल में मेरठ ने हापुड़ को हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में हापुड़ की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

कबड्डी के पुरुष और महिला वर्ग में मेरठ और गौतमबुद्धनगर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में गौतमबुद्धनगर ने गाजियाबाद को 37-28 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ ने हापुड़ को 32-18 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। महिला वर्ग में भी गौतमबुद्धनगर की टीम ने गाजियाबाद को 31-23 से पराजित किया, जबकि मेरठ की महिला टीम ने हापुड़ को 42-24 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में हापुड़ की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह, यशपाल सिंह, उदयवीर सिंह, संतोष कुमार, कबड्डी संघ मुजफ्फरनगर के जनरल सचिव रामपाल सिंह, खो-खो एसोसिएशन मेरठ के हिमांशु सोम समेत कई अधिकारी, कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें