फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांव लौटी के पास हुआ हादसा, मचा कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली (मेरठ)। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव शाफियाबाद लोटी के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराय। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। किसी भी पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजवीर (51) पुत्र खजान सिंह निवासी गांव शाफियाबाद लोटी थाना मुंडाली में मजदूरी करता था। वह बृहस्पतिवार शाम अपनी बाइक से साथी मजदूर राकेश के साथ खरखौदा की ओर से लौट रहा था। हापुड़ के गांव टियाला निवासी राजकुमार पुत्र छोटे और लविश पुत्र मुस्तकीम किठौर की ओर से बाइक पर जा रहे थे। वह लोटी गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही राजवीर की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजवीर की गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी राकेश व दूसरी बाइक पर सवार राजकुमार व लविश भी घायल हो गए। पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवाया। थाना मुंडाली पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें